शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) में 0.10% की मामूली बढ़त, निफ्टी (Nifty) 8650 के नीचे

बुधवार को भारीतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

वैश्विक बाजारों से मिले नरम संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार 28,064.61 अंक के बंद स्तर के मुकाबले 2.82 अंक नीचे 28,061.79 पर खुला। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद करीब 10.17 बजे सेंसेक्स 27.01 अंक या 0.10% की हल्की बढ़त के साथ 28,091.62 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.15 अंक की मामूली मजबूती के साथ 8,642.40 पर है। आईटी शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है जबकि मेटल शेयर में बढ़त है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.66% ऊपर 14.2775 पर चल रहा है।

हालाँकि छोटे-मंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.38% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.51% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.32% और निफ्टी स्मॉल 100 0.87% ऊपर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प में 3.50%, बजाज ऑटो में 2.18%, कोल इंडिया में 2.00%, टाटा स्टील में 1.87%, ऐक्सिस बैंक में 1.84% और सिप्ला में 1.36% की मजबूती है। वहीं अगर गिरने वाले शेयरों की बात करें टीसीएस में 1.54%, इन्फोसिस में 0.98%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.76%, एशियन पेंट्स में 0.67%, गेल में 0.63% और एसबीआई में 0.43% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 25 शेयर हरे निशान और 25 शेयर लाल निशान पर है। जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!