शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मजबूती, डॉव जोंस 21.92 अंक ऊपर

फेडरल रिजर्व की बैठक अंतिम क्षणों में ब्याज दरों में जल्द वृद्धि पर कोई सहमति न बन पाने से बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त हुई।

फेडरल रिजर्व के कुछ लोगों का मानना है कि दरों में वृद्धि के लिए अभी अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ और आँकड़ें चाहिए वहीं दूसरी ओर कुछ का मानना है कि इसकी जल्दी ही जरूरत पड़ेगी।
इस बीच बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21.92 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 18,573.94 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.55 अंक (0.03) की मामूली बढ़त दिखी और यह 5,228.66 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 4.07 अंक (0.19%) की बढ़त हुई और यह 2,182.22 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 640 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों यह आँकड़ा 640 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.45% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.79 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!