शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में कमजोरी, डॉव जोंस 45.13 अंक गिरा

उपयोगिता शेयरों में आयी कमजोरी से कल अमेरिकी बाजार गिरावट के सथ बंद हुआ।

साथ ही निवेशकों में आने वाले महीनों में ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद भी बढ़ गयी, जो उपयोगिता शेयरों में कमजोरी का प्रमुख कारण रहा। इसके अलावा तेल के दामों में हुई बढ़त के बावजूद ऊर्जा शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 45.13 अंक (0.24%) की गिरावट के साथ 18,552.57 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.77 अंक (0.03) की कमजोरी आयी और यह 5,228.38 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी गिरावट के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 3.15 अंक (0.14%) की गिरावट आयी और यह 2,183.87 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 570 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों में यह आँकड़ा 640 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.62% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!