शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.02% नीचे

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिया है। जिसका असर एशियाई बाजार पर देखने को मिल रहा है। जापान के बाजार को छोड़ एशिया के सभी प्रमुख शेयर बाजारों में कमजोरी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.30 बजे हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 0.52% गिर कर 22,818.82 पर कारोबार कर रहा है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.43% की गिरावट है और यह 3,094.80 पर चल रहा है। जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 38.93 अंक यानि 0.24% की बढ़त के साथ 16,584.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.20% की कमजोरी के साथ 2,838.25 पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) 0.67% नीचे 2,042.47 पर है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.02% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!