शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जित पटेल (Urjit Patel) के नये आरबीआई गवर्नर बनने के बाद बैंक शेयरों में गिरावट

बैंक शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

ऊर्जित पटेल के नये आरबीआई गवर्नर बनने के बाद से बीएसई में करीब 11.30 बजे  बैंक ऑफ बड़ौदा में 1.52%, कॉर्पोरेशन बैंक में 0.96%, एसबीआई में 0.99% पंजाब नेशनल बैंक में 0.70%, सिंडिकेट बैंक में 0.59%, इलाहाबाद बैंक में 0.44% और बैंक ऑफ इंडिया में 0.31% की गिरावट देखने को मिल रही है। निजी क्षेत्र के बैंकों की बात करें तो ऐक्सिस बैंक में 1.27%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.20%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.61%, फैडरल बैंक में 0.30% और इंडसइंड बैंक में 0.25% की कमजोरी है। उर्जित पटेल को तीन साल के लिए आरबीआई का गर्वनर बनाया गया है। ऊर्जित पटेल आरबीआई के मौजूदा गवर्नर रघुराम राजन की जगह लेगें। पटेल 3 सितंबर से आरबीआई गवर्नर  का पद संभालेगें। ऊर्जित पटेल वर्तमान में आरबीआई के डिप्टी  गवर्नर  है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!