शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 76 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 8670 के पार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 28,059.94 के बंद स्तर के मुकाबले आज 43.66 अंक ऊपर 28,103.60 पर खुला। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद करीब 10.20 बजे सेंसेक्स 76.22 अंक या 0.27% की मजबूती के साथ 28,136.16 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 25.05 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 8,675.35 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.87% गिर कर 13.2350 पर चल रहा है। सेक्टोरियल आधार पर देखें तो आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे है।

छोटे- मंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.52% और बीएसई स्मॉलकैप 0.56% की मजबूती दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.41% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.42% की तेजी है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 1.72%, ऐक्सिस बैंक में 1.36%, सिप्ला में 1.21%, पावर ग्रिड में 1.01%, डॉ. रेड्डीज में 0.98% और ओएनजीसी में 0.75% की बढ़त है। गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 2.24%, विप्रो में 1.46%, इन्फोसिस में 0.98%, भारती एयरटेल में 0.51%, टीसीएस में 0.42% और एनटीपीसी में 0.40% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 37 शेयर इस समय बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि 14 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!