शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, निक्केई (Nikkei) 0.65% टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशिया बाजारों में कमजोर करोबार देखने को मिल रहा है।

चीन और हांग कांग के बाजार को छोड़ कर बाकी सभी बाजारों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.25 बजे हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 0.62% चढ़ कर 22,957.05 पर चल रहा है। वहीं चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.37% की मजबूती है और यह 3,079.60 पर है। दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 107.95 अंक यानि 0.65% टूट कर 16,448.00 के स्तर पर आ गया है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.10% की कमजोरी के साथ 2,874.01 पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) 0.29% गिर कर 2,036.96 पर है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.02% नीचे चल रहा है। कल अमेरिकी शेयर बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!