शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.76% टूटा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशिया बाजारों में गिरावट है।

जापान के निक्केई को छोड़ कर बाकी सभी बाजारों में कमजोरी है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 365.63 अंक यानि 2.23% ऊछल कर 16,726.34 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.76% गिर कर 2,835.96 पर चल रहा है। वहीं हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 0.49% की गिरावट के साथ 22,797.29 के स्तर पर आ गया है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.06% की कमजोरी के साथ 3068.55 पर है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) 0.42% टूट कर 2,028.85 पर है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.71% नीचे चल रहा है। शुक्रवार को जैक्शन होल में दिए अपने भाषण में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन ने दरों में वृद्धि का संकेत दिया है। जिसका असर बाजार पर साफ देखने को मिल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!