शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 107.59 अंक ऊपर

वित्तीय और कमोडिटी क्षेत्र के शेयरों में आयी मजबूती से सोमवार को एसऐंडपी 500 में मजबूती आयी।

साथ ही लगातार चौथे महीने उपभोक्ता खर्च में आयी बढ़ोतरी से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत मिला, जिसके बाद अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। इसके अलावा फेडरल रिजर्व प्रमुख के इस साल में ब्याज दरों में वृदधि वाले बयान को भी निवेशकों ने स्वीकार कर लिया है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 107.59 अंक (0.58%) की बढ़त के साथ 18,502.99 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 13.41 अंक (0.26) की बढ़त दिखी और यह 5,232.33 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 11.34 अंक (0.52%) की बढ़त हुई और यह 2,180.38 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 500 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों यह आँकड़ा 610 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.40% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.98 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!