शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 219 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 8,670 के पार

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के बंद स्तर 27,902.66 अंक के मुकाबले आज 109.8 अंक चढ़ कर 28,012.46 पर खुला। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद करीब 10.33 बजे सेंसेक्स 219.99 अंक या 0.79% जबरदस्त तेजी के साथ 28,122.65 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 68.55 अंक या 0.80% तेजी के साथ 8,676 पर है। इंडियावीआई एक्स सूचकांक 2.90% गिर कर 12.7825 पर कारोबार कर रहा है।

तेजी के इस माहौल में छोटे-मंझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 0.81% की और स्मॉल कैप 0.95% की मजबूती दिखा रहा है। एनएसई का निफ्टी मिड 100 में 0.71% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.01% की बढ़त है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो बजाज ऑटो में 3.04%, मारुति में 2.64% आईसीआईसीआई बैंक में 1.86%, गेल में 1.63%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.58% और ऐक्सिस बैंक में 1.51% की तेजी है। वहीं गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल में 1.01% की गिरावट है जबकि कोल इंडिया 0.07% की मामूली कमोजरी के साथ सपाट चल रहा है। निफ्टी के 51 शेयरों में 46 शेयर आज बढ़त पर है जबकि सिर्फ 5 शेयरों में गिरावट है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!