शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 72.66 अंक चढ़ा

उम्मीद से कमजोर पेरोल रिपोर्ट से फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना को झटका लगा।

इससे कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। लेकिन फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी के कल आये तीखे बयान से इस साल में ब्याज दरों में वृद्धि होना तय है। इसके अलावा कल समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में एसऐँडपी 500 और डॉव जोंस में 0.5% की बढ़त हुई, जबकि नैस्डैक 0.6% चढ़ा।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 72.66 अंक (0.39%) की बढ़त के साथ 18,491.96 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 22.69 अंक (0.43%) की बढ़त दिखी और यह 5,249.90 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 9.12 अंक (0.42%) की बढ़त और यह 2,179.98 पर बंद हुआ।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.88% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.44 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 2.95% की बढ़त दिखी और यह 46.83 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!