शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, निक्केई (Nikkei) 0.65% नीचे

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख है।

जापान और हांग कांग के सूचकांकों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.35 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 111.74 अंक यानि 0.65% टूट कर 16,970.24 के स्तर पर आ गया है। जापान के बाजार में गिरावट डॉलर के मुकाबले येन में आयी मजबूती के कारण देखने के कारण मिल रही है। येन में मजबूती के कराण निर्यात महँगा हो जाता है और विदेशों से होने वाली आय को भी कम करता है। हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 23,769.94 पर है। दूसरी ओर चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.29% ऊपर 3,099.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.11% की मजबूती के साथ 2,898.25 पर है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) 0.30% की मजबूती के साथ 2,072.72 पर है। वहीं ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.78% की तेजी दिखा रहा है। कल अमेरिका में आए आर्थिक आँकड़ों से फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि नहीं होने का संकेत मिला है। जिसके कारण कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ । (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!