शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 51 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) 8917 पर बंद

पिछले दो कारोबारी सत्रों की तेजी को खत्म करते हुए बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

हालांकि बाजार की शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 29,000 के पार निकल गया था, लेकिन बढ़त को कायम रखने में सफल नहीं हुआ। खासकर आखिरी घंटे में ऊपरी स्तरों से बिकवाली का दबाव बढ़ा, लेकिन इसके बावजूद निफ्टी 8900 के ऊपर रहने में कामयाब रहा। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 51.66 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 28,926.36 पर बंद हुआ। कारोबार के मध्य यह 29,067.84 तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 28,911.31 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 25.05 अंक या 0.28% की कमजोरी के साथ 8,917.95 पर बंद हुआ। इसका दिन का उच्च स्तर 8,968.70 अंक तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,913.35 अंक तक फिसला। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत, मुनाफावसूली ने बाजार पर दबाव बढ़ाने का काम किया। आज के कारोबार में ऑयल ऐंड गैस. आईटी, फाइनेंस, और टेक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स, मेटल, रियल्टी, पावर, औद्यौगिक, फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 3.09% चढ़ कर 13.1450 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार मिले-जुले बंद हुए जबकि यूरोपीय बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सुबह की बढ़त को खत्म करते हुए डॉलर के मुकाबले रुपये में 14 पैसे की गिरावट है।

आज छोटे-मंझोले शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.11% टूट कर बंद हुआ जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.41% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 0.77% ऊपर बंद हुए।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एसबीआई में 2.74%, ओएनजीसी में 2.51%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.09%, टाटा स्टील में 1.06%, इन्फोसिस में 0.95% और सिप्ला में 0.75% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो एशियन पेंट्स में 1.92%, एचडीएफसी में 1.87%, ऐक्सिस बैंक में 1.72%, एनटीपीसी में 1.50%, टीसीएस में 1.49% और गेल में 1.47% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान पर रहे जबकि 20 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!