शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

औंधे मुँह लुढ़का अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 394.46 अंक टूटा

उत्तरी कोरिया द्वारा न्यूक्लियर परीक्षण और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आयी।

शुक्रवार को युटिलिटीज और टेलिकॉम में 2.5% से अधिक की कमजोरी आयी, जिससे एसऐंडपी 500 के लिए पिछले 2 महीनों का सबसे खराब दिन रहा। इसके अलावा कच्चे तेल के दामों में आयी गिरावट से ऊर्जा शेयरों में भी 2.1% की कमजोरी आयी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 394.46 अंक (2.13%) की भारी गिरावट के साथ 18,085.45 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 133.57 अंक (2.54%) की गिरावट दिखी और यह 5,125.91 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 53.49 अंक (2.45%) गिरकर 2,127.81 पर बंद हुआ।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.79% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.88 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 4.12% की कमजोरी दिखी और यह 48.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!