शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में केवल नरमी या पलट गयी चाल?

आज कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ ही खुलने की काफी संभावना लग रही है। ऐसे में यह सवाल बनता है कि इसे तेजी के बीच की नरमी माना जाये या बाजार की दिशा पलट रही है?

शुक्रवार को भी वैश्विक कमजोरी के बीच निफ्टी लगभग 1% नीचे आ गया था और 8900 के नीचे बंद हुआ था। इडेलवाइज सिक्योरिटीज ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में आज लिखा है कि निफ्टी के दैनिक चार्ट पर शुक्रवार को एक प्रमुख मंद कैंडल बनी है, जबकि साप्ताहिक चार्ट पर इसने शूटिंग स्टार कैंडल बनायी है, जो वापस पलटने का संकेत है। इस शूटिंग स्टार कैंडल के बाद (साप्ताहिक चार्ट पर) अगली कैंडल में कमजोरी दिखने से वापस पलटने की पुष्टि होगी।
शुक्रवार को बाजार में कारोबारी मात्रा ज्यादा रही और चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात 1:2 का रहा। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) 13.23% पर रहा, हालाँकि इडेलवाइज का मानना है कि आज इसमें तेज उछाल दिखेगी।
इडेलवाइज के मुताबिक पहले इसने 9000 के पास जाने पर मुनाफावसूली की सलाह दी थी, मगर आज एक निचले अंतराल (गैप डाउन) के साथ खुलने के चलते साप्ताहिक चार्ट पर आइलैंड रिवर्सल की संरचना बनेगी, जो मंद संकेत है। इसने कहा है कि निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण सहारा 21 दिनों के ईएमए पर होगा, जो अभी 8,748 पर है। इसका मानना है कि 21 ईएमए के पास बिकवाली थमने की उम्मीद है। मगर इसके नीचे फिसल जाने पर निफ्टी 8690 की ओर जा सकता है, जहाँ अगस्त के ठहराव (कंसोलिडेशन) के बाद नयी चाल बनी थी। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!