शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 401 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 28,797.25 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 316.16 गिरावट के साथ 28,481.09 पर खुला। 24 जून को ब्रेक्सिट के नतीजों के बाद आज बाजार इतनी भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.55 बजे सेंसेक्स 402.36 या 1.40% टूट कर 28,394.89 पर आ गया है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 120.90 या 1.43% गिर कर 8,739.80 के स्तर पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट है आज रुपया 21 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। एनएसई में 7 शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर को छुआ है तो 12 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर है। वैश्विक बाजारों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर चिंता है जिसका असर आज वैश्विक बाजारों सहित भारतीय बाजार पर दिख रहा है। शुक्रवार को अमेरेकी और यूरोपीय शेयर बाजार भी कमजोर बंद हुए। आज एशियाई बाजार में भी चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 9.48% ऊपर 14.4850 पर चल रहा है। रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में दाबव देखने को मिल रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में बिकवारी का दबाव देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप इस समय 1.86% की औक बीएसई स्मॉलकैप 1.57% की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 में 1.81% और निफ्टी स्मॉल 100 1.87% की कमोजरी दिखा रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज केवल इन्फोसिस में 1.02% और विप्रो में 0.11% की मजबूती दिख रही है। गिरने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 3.19%, ऐक्सिस बैंक में 3.11%, टाटा स्टील में 3.07%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.99%, टाटा मोटर्स में 2.95% और एसबीआई में 2.52% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरो में 48 शेयर लाल निशान पर जबकि सिर्फ 3 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!