शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरीकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 1.32% चढ़ा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व की गवर्नर के बयान के बाद निवेशकों में ब्याज दरों को लेकर चिंता कम हुई है। फेरल रिजर्व की गवर्नर ने कहा है कि फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से पहले सोचना चाहिए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 239.62 अंक (1.32%) की बढ़त के साथ 18,325.07 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 85.98 अंक (1.68%) की मजबूती दिखी और यह 5,211.89 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 31.23 अंक (1.47%) चढ़ कर 2,159.04 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.89% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.29 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.64% की तेजी दिखी और यह 48.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!