शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 258 अंक टूटा

सोमवार की तेजी को खत्म करते हुए मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

कच्चे तेल के भाव में आयी गिरावट के कारण बाजार पर दबाव देखने को मिला। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 258.32 अंक (1.41%) की गिरावट के साथ 18,066.75 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 56.63 अंक (1.09%) की कमजोरी दिखी और यह 5,155.25 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 31.02 अंक (1.48%) गिर कर 2,127.02 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.10% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.90 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 2.59% की गिरावट दिखी और यह 47.10 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल के भाव में कमजोरी आने के कारण उर्जा क्षेत्र के शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिली। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!