शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 44 अंक फिसला, निफ्टी (Nifty) 8702 पर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 28,353.54 अंक की बंदी के मुकाबले आज बुधवार को 8.05 अंक गिर कर 28,345.49 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.10 बजे सेंसेक्स 44.65 अंक या 0.16% की कमजोरी के सात 28,308.89 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 13 अंक या 0.15% गिर कर 8,702.60 पर चल रहा है। बाजार में रियल्टी, फार्मा, ऑयल ऐंड गैस, बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर एफएमसीजी और मेटल शेयरों में दबाव है। इंडिया विक्स सूचकांक 1.09% ऊपर 15.40 पर है। एनएसई में 17 शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ है जबकि 10 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 8 पैसे नीचे खुला।
हालाँकि छोटे-मँझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.20% और बीएसई स्मॉलकैप 0.36% ऊपर चल रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.21% की और 0.70% की बढ़त है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी में 1.76%, अदाणी पोर्ट्स में 1.23%, एशियन पेंट्स में 1.08%, एसबीआई में 0.91%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.86% और सिप्ला में 0.82% की मजबूती है। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 2.25%, कोल इंडिया में 2.19%, टीसीएस में 1.83%, टाटा मोटर्स में 1.07%, एचडीएफसी में 1.05% और ओएनजीसी में 0.86% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!