शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई (Nikkei) 1.20% टूटा

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार में गिरावट है।

हांग कांग के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.30 बजे हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 80.37 अंक या 0.35% की बढ़त के साथ 23,271.01 पर है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) लगातार दूसरे दिन 199.51 अंक यानि 1.20% टूट कर 16,414.73 के स्तर पर आ गया है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 20.66 अंक या 0.68% फिसल कर 3,002.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.51% गिर कर 2,795.72 पर है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.43% नीचे चल रहा है। निवेशकों में ब्यारों में वृद्धि को लेकर डर बना हुआ है जिसका असर बाजार पर भी नजर आ रहा। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!