शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस 177.71 अंक ऊपर

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ।

कमजोर आर्थिक आँकड़ों से ब्याज दरों में वृद्धि की कम उम्मीद, ऐप्पल के बेहतर चार दिन के प्रदर्शन और तेल के दामों में आयी मजबूती से कल अमेरिकी बाजार में करीब 1% की वृद्धि आयी। कल ऐप्पल में 3.4% की बढ़त आयी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 177.71 अंक (0.99%) की बढ़त के साथ 18,212.48 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 75.92 अंक (1.47%) की मजबूती दिखी और यह 5,249.69 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 21.49 अंक (1.01%) चढ़ कर 2,147.26 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 670 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 650 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.75% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.91 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 1.59% की तेजी दिखी और यह 46.59 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!