शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज निफ्टी (Nifty) जा सकता है 8,800 की ओर : इडेलवाइज

कल लगातार तीसरे दिन निफ्टी ने एक दायरे में अपना ठहराव (कंसोलिडेशन) जारी रखा और अंत में 0.18% की हल्की बढ़त के साथ 8,742 पर बंद हुआ।

इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में ध्यान दिलाया है कि निफ्टी कल 21 दिनों के ईएमए के ऊपर बंद हुआ, जिससे तेजड़ियों को छोटी अवधि के लिए राहत मिली। इसने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, और सुबह के कारोबार में नीचे फिसल जाने के बाद भी यह 8,700 के ऊपर बना रहा। दोपहर बाद इसने अच्छी वापसी की।
कारोबार की मात्रा औसत से कम रही। चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात 8:7 का रहा। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) कुछ नीचे आ कर 14.6% पर रहा, लेकिन इडेलवाइज का मानना है कि आगे इसमें बढ़त आयेगी क्योंकि यह 50 डीएमए के ऊपर आ गया है।
स्टॉकैस्टिक ऑसिलेटर अब हद से ज्यादा बिकवाली (ओवरसोल्ड) स्थिति में आ गया है, लिहाजा इसके वापस पलटने की संभावना है। वहीं अन्य ऑसिलेटर मिला-जुला संकेत दे रहे हैं। इडेलवाइज का आकलन है कि आज निफ्टी 8,800 की ओर जाने का प्रयास करेगा। तेजड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण होगा कि निफ्टी बढ़त के साथ बंद हो, ताकि तेजी का रुझान आगे जारी रहे। इसमें नाकाम रहने पर आगामी हफ्ते में मंदड़ियों का पलड़ा भारी हो सकता है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!