शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, हैंग सेंग (Hang Seng) 0.27% गिरा

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संंकेतों के कारण मंगलवार को एशियाई बाजार में भी गिरावट है।

जापान के अलावा बाकी सभी सूचाकांक लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.28 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 18.61 अंक यानि 0.11% की हल्की बढ़त के साथ 16,537.90 पर है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 8.14 अंक या 0.27% गिर कर 3,017.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 91.59 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 23,458.86 पर है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.18% फिसल कर 2,848.63 पर आ गया है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 0.35 अंक या 0.02% और ताइवान का ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 0.07% की कमजोरी दिखा रहा है। निवेशकों में आज होने वाली फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापन की बैठक को लेकर चिंता है। यह बैठक आज होने वाली है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!