शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 111 अंक टूटा

पिछले चार दिनों से जारी तेजी को खत्म करते हुए मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत, मुनाफावसूली और आज होने वाली फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापान की बैठक से बाजार पर दाबाव रहा। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 111.30 अंक या 0.39% टूटा और 28,523.20 पर बंद हुआ। आज इसका दिन का उच्च स्तर 28,698.81 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 28,480.53 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 32.50 अंक या 0.37% फिसल कर 8,775.90 पर समाप्त हुआ। सत्र के मध्य 8,816.45 अंक तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,759.30 अंक तक फिसला। आज के कारोबार में रियल्टी, पावर, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, ऑटो, आईटी और संचार शेयरों में बिकावली हावी रही। दूसरी ओर मेटल और ऑयल ऐंड गैस शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया विक्स सूचकांक 1.07% गिर कर 14.7800 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 7 पैसे की कमजोरी के साथ का कारोबार कर रहा है।

आज छोटे-मंझोले सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 0.09% और बीएसई स्मॉलकैप 0.26% गिर कर बंद हुए। निफ्टी मिड 100 0.19% और निफ्टी स्मॉल 100 0.04% की कमजोरी देखने को मिली।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी में 1.48%, टाटा स्टील में 1.08%, सिप्ला में 0.70%, मारुति में 0.53%, पावर ग्रिड में 0.39% और ल्युपिन में 0.39% की मजबूती आयी। हीरो मोटोकॉर्प में 2.43%, अदाणी पोर्ट्स में 2.16%, बजाज ऑटो में 1.96%, भारती एयरटेल में 1.59, एनटीपीसी में 1.22% और टाटा मोटर्स में 1.07% की गिरावट दिखी। निफ्टी के 51 शेयरों मेंस 30 शेयर लाल निशान पर जबकि 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!