शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, निक्केई (Nikkei) 315 अंक चढ़ा

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले मजबूत संकेतों के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार में तेजी है।

बुधवार को हुई फेडरल रिजर्व की बैठक में फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसका असर अमेरिकी शेयर बाजार और एशियाई बाजारों पर देखने को मिला। आज सभी सूचाकांक हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.30 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 315.47 अंक यानि 1.91% चढ़ कर 16,807.62 पर आ गया है। वहीं हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) भी 346.59 अंक या 1.46% की शानदार बढ़त के साथ 24000 के पार हो गया है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 22.68 अंक या 0.75% की मजबूती दिखा रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.59% की तेजी के साथ 2,867.36 पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 16.03 अंक या 0.56% और ताइवान का ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) भी 1.01% ऊपर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!