शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 265 चढ़ा

दो दिन से जारी गिरावट को खत्म करते हुए भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व के दरों में वृद्धि नहीं करने के फैसले का असर वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। यूरोपीय बाजार के मजबूती के साथ खुलने के कारण बाजार को सहारा मिला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 265.71 अंक या 0.93% उछल कर 28,773.13 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 28,871.92 अंक तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 28,693.07 अंक तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 8,850 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 90.30 अंक या 1.03% की बढ़त के साथ 8,867.45 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑयल ऐंड गैस और पावर शेयरों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी करीब 1.5% की मजबूती के साथ 20100 के ऊपर बंद हुआ। इंडिया विक्स सूचकांक 9.89% गिर कर 13.3400 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 11 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.39% और बीएसई स्मॉलकैप 1% बढ़ कर बंद हुए। निफ्टी मिड 100 में 1.50% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.31% की बढ़त आयी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो एसबीआई में 2.39%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.27%, आईसीआईसीआई बैंक 2.19%, अदाणी पोर्ट्स में 2.06%, एशियन पेंटे्स में 1.97% और एनटीपीसी में 1.95% की तेजी दिखी। गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 1.49%, ल्युपिन में 1.17%, ऐक्सिस बैंक में 1.01%, कोल इंडिया में 0.77%, डॉ.रेड्डीज 0.45% और विप्रो में 0.36% की गिरावट रही। निफ्टी के 51 शेयरों में से 39 शेयर हरे और 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!