शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, निक्केई (Nikkei) 0.23% नीचे

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख है।

चीन,जापान और सिंगापुर के सूचाकांक लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 20.73 अंक यानि 0.23% गिर कर 16,786.89 पर आ गया है। वहीं हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) कल की शानदार तेजी के बाद आज 13.63 अंक या 0.06% की सुस्ती के साथ 23,773.43 के स्तर पर आ गया है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.61 अंक या 0.05% की हल्की गिरावट दिखा रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.21% फिसल कर 2,839.21 पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 3.66 अंक या 0.18% और ताइवान का ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) भी 0.21% ऊपर चल रहा है। बुधवार को हुई फेडरल रिजर्व की बैठक में फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं जिसके बाद लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!