शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी भारी गिरावट, डॉव जोंस 131 अंक गिरा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

शुक्रवार को कच्चे तेल में आयी कमजोरी से ऊर्जा शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, जिसका नकारात्मक असर अमेरिकी बाजार पर पड़ा। कल अमेरिकी बाजार के 2 प्रमुख शेयरों फेसबुक और ऐप्पल में भी गिरावट दर्ज की गयी। मगर कल समाप्त हुए सप्ताह में अधिकतर शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 131.01 अंक (0.71%) की गिरावट के साथ 18,261.45 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 33.77 अंक (0.63%) की कमजोरी दिखी और यह 5,305.75 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 12.49 अंक (0.57%) गिर कर 2,164.69 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 4.14% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.48 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 3.84% की कमजोरी दिखी और यह 45.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!