शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में फिर से भारी गिरावट, डॉव जोंस 166 अंक गिरा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार में भारी कमजोरी आयी।

सोमवार को डॉयचे बैंक ने फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव बढ़ा दिया जिससे अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निवेशक हिलेरी क्लिंटन और डॉनाल्ड ट्रम्प के बीच होने वाली पहली प्रेसिडेंट डिबेट के इंतेजार में हैं।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 166.32 अंक (0.91%) की गिरावट के साथ 18,094.83 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 48.26 अंक (0.91%) की कमजोरी दिखी और यह 5,257.49 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 18.59 अंक (0.86%) गिर कर 2,146.10 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.16% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.93 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 3.08% की बढ़त दिखी और यह 47.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!