शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती, डॉव जोंस 133 अंक ऊपर

अमेजन सहित उपभोक्ता और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों आयी मजबूती का सकारात्मक असर मंगलवार को अमेरिकी बाजार पर पड़ा।

साथ ही सोमवार को हिलेरी क्लिंटन और डॉनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई पहली प्रसिडेंट डिबेट में क्लिंटन की जीत से भी बाजार को सहारा मिला है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 133.47 अंक (0.74%) की बढ़त के साथ 18,228.30 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 48.22 अंक (0.92%) की मजबूती दिखी और यह 5,305.71 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 13.83 अंक (0.64%) चढ़ कर 2,159.93 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 620 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 690 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.82% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.67 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 3.00% की गिरावट दिखी और यह 45.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!