शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई (Nikkei) 246 अंक टूटा

बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है।

सभी सूचकांक लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 246.99 अंक या 1.49% टूट कर 16,434.06 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर हांक कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) में 122.54 अंक या 0.52% फिसल कर 23,449.36 पर है। वहीं चीन के सूचकांक शंघाई कम्पोजिट (Shanghai Composite) में 0.14% की कमोजरी देखी जा रही है। सिंगापुर का स्टे्ट टाइम्स 1.55 अंक या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 2,859.16 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सूचकांक कॉस्पी (Kospi) में 7.83 अंक या 0.38% नीचे चल रहा है। ताइवान का बाजार आज बंद है। कल अमेरिकी शेयर बाजार उपभोक्ता और टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूती आने के कारण बढ़ कर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!