शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट, डॉव जोंस 195 अंक लुढ़का

लगातार 2 दिनों की मजबूती के बाद गुरुवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आयी।

कल निवेशक ड्यूश बैंक की स्थिति के बारे में चिंतित रहे जिससे वेल्स फारगो, सिटीग्रुप और अन्य प्रमुख बैंकों में बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा ऐप्पल में आयी कमजोरी से भी अमेरिकी बाजार पर दबाव रहा।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 195.79 अंक (1.07%) की गिरावट के साथ 18,143.45 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 49.4 अंक (0.93%) की कमजोरी दिखी और यह 5,269.15 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 20.24 अंक (0.93%) गिर कर 2,151.13 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.63% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.83 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 1.12% की बढ़त दिखी और यह 49.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!