शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) में 0.07% की हल्की बढ़त, निफ्टी (Nifty) 8,607 पर

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भी बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार ने अक्टूबर सीरीज की शुरूआत सकारात्मक की है। कल भारी गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 27,827.53 के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को 19.71 अंक गिर कर 27,807.82 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.34 बजे सेंसेक्स 19.46 अंक या 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 27,846.99 पर है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 15.90 अंक या 0.19% की मजबूती के साथ 8,607.15 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई में 6 शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ है जबकि 42 शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर पर है। शुरुआती कारोबार में रियल्टी, ऑयल ऐंड गैस, ऑटो शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और संचार शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। इंडिया विक्स सूचकांक 6.74% गिर कर 17,2050 पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ खुला।

हालाँकि छोटे-मंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 1.27% और बीएसई स्मॉल कैप 1.36% ऊपर चल रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 1.21% और निफ्टी स्मॉल 100 1.72% की बढ़त दिखा रहे है। सिप्ला

सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों की बात करें तो गेल में 3.04%, एसबीआई में 1.88%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.44%, ओएनजीसी में 1.23%, ल्युपिन में 1.12% और टाटा मोटर्स में 0.97% की तेजी है। दूसरी ओर सिप्ला में 2.80%, कोल इंडिया में 1.65%, अदाणी पोट्स में 1.50%, भारती एयरटेल में 1.44%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.12% और डॉ.रेड्डीज मे 1.02% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में 33 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!