शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस 164 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार जबरदस्त मजबूती के साथ बंद हुआ।

जर्मन बैंक की अच्छी स्थिति की खबर से ड्यूश बैंक के शेयरों और वित्तीय कंपनियों के शेयरों तेजी आयी, जिससे अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। एसऐंडपी वित्तीय क्षेत्र में 1.4% की मजबूती आयी, जो पिछले 2 महीनों में इसके लिए सबसे बेहतर दिन रहा।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 164.7 अंक (0.91%) की बढ़त के साथ 18,308.15 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 42.85 अंक (0.81%) की मजबूती दिखी और यह 5,312.00 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 17.14 अंक (0.80%) चढ़ कर 2,168.27 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 750 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 710 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.85% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.24 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.37% की उछाल आयी और यह 49.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!