शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, हैंग-सेंग (Hang Seng) 303 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिल रही है।

सभी सूचकांक हरे निशान पर है। आज चीन शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 183.53 अंक या 1.12% चढ़ कर 16,633.37 के स्तर आ गया है। दूसरी ओर हांक कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 303.29 अंक या 1.30% शानदार बढ़त के साथ 23,600.4 पर पहुँच गयाहै। सिंगापुर का स्टे्ट टाइम्स 4.70 अंक या 0.17% ऊपर 2,874 पर कारोबार कर रहा है। ताइवान के सूचकांक में ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 69.01 अंक या 0.75% ऊपर चल रहा है। आज चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!