शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 0.29% ऊपर, निफ्टी (Nifty) 8750 के पार

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार 28,243.29 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 134.35 अंक बढ़ कर 28,377.64 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद करीब 10.30 बजे सेंसेक्स 81.24 अंक या 0.29% की मजबूती के साथ 27,324.53 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 20.10 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 8,758.20 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिग शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं ऑयल ऐंड गैस,ऑटो, फार्मा, औद्योगिक. और उर्जा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। एनसई में 66 शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ जबकि 5 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर रहे। इंडिया विक्स सूचकांक 0.14% ऊपर चल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की हल्की बढ़त के साथ खुला।

छोटे-मँझोले शेयरों में भी थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.21% की और बीएसई स्मॉलकैप 0.32% की मजबूती दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 में 0.29% की और निफ्टी स्मॉल 100 0.11% की बढ़त है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी में 3.71%, गेल में 3.33%, सन फार्मा में 1.70%, सिप्ला में 1.42%, रिलायंस में 1.34% और विप्रो में 1.03% की तेजी है। दूसरी ओर कोल इंडिया में 2.49%, एलटी में 0.92%, ऐक्सिस बैंक में 0.76%, भारती एयरटेल में 0.66%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.33% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.31% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 29 शेयर हरे और 22 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!