शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, डॉव जोंस 85.4 अंक गिरा

मंगलवार को ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से निकलने और अगले कुछ महीनों में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत से अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

पाउंड में कमी आयी से एक ओर यूरोपिन बाजार में बढ़त आयी, जबकि इसने अमेरिकी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 85.4 अंक (0.47%) की गिरावट के साथ 18,168.45 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 11.21 अंक (0.21%) की कमजोरी दिखी और यह 5,289.66 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 10.71 अंक (0.50%) गिर कर 2,150.49 पर बंद हुआ।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.25% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.69 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.04% की गिरावट दिखी और यह 50.87 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!