शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.11% नीचे

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।

हांग कांग और जापान के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 94.57 अंक या 0.57% की बढ़त के साथ 16,830.22 के स्तर आ गया है। दूसरी ओर हांग कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) में 122.79 अंक या 0.21% चढ़ कर 23,812.23 पर पहुँच गया है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 3.43 अंक या 0.11% गिर कर 2,882.66 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सूचकांक कॉस्पी (Kospi) में 1.40 या 0.07% और ताइवान के सूचकांक में ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 24.41 अंक या 0.26% की गिरावट दिखा रहा है। आज चीन का बाजार पूरे सप्ताह के लिए बंद है। कल ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से निकलने और अगले कुछ महीनों में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत से अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!