शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) में 59 अंक की बढ़त, निफ्टी (Nifty) 8750 के पार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल के भाव में आयी बढ़त से बाजार को सहारा मिला। कल गिरावट के साथ बंद होने के बाद बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार 28,220.98 के बंद स्तर के मुकाबले आज 77.4 अंक चढ़ कर 28,298.35 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद सेंसेक्स 59.59 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ 28,280.67 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 19 अंक या 0.22% की मजबूती के साथ 8,762. 95 रुपये पर चल रहा है। इंडिया विक्स सूचकांक 1.23% गिर कर 14.7400 पर आ गया है।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी हरियाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 0.46% और बीएसई स्मॉल कैप 0.48% की बढ़त दिखा रहा। निफ्टी मिड 100 0.27% और निफ्टी स्मॉल 100 0.31% ऊपर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 2.71%, रिलायंस में 2.09%, ओएनजीसी में 1.63%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.03%, सन फार्मा में 0.63% और टाटा मोटर्स में 0.49% की बढ़त है। वहीं गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ऐक्सिस बैंक में 1.11%, अदाणी पोर्ट्स में 0.68%, इन्फोसिस में 0.68%, कोल इंडिया में 0.50%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.41% और एसबीआई में 0.36% की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!