शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस में मामूली गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजार कच्चे तेल के दाम में मजबूती आयी मगर अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

इस समय फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में इस साल के अंत तक वृद्धि करना रोजगार के बाजार आँकड़ों पर निर्भर है। निवेशक भी काफी गौर से फेडरल रिजर्व के फैसले पर निगाह बनाये हुए हैं।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 12.53 अंक (0.07%) की गिरावट के साथ 18,268.50 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 9.17 अंक (0.17%) की कमजोरी दिखी और यह 5,306.85 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 1.04 अंक (0.05%) चढ़ कर 2,160.77 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 635 करोड़ शेयरों से अधिक में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 710 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.21% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.44 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 1.24% की बढ़त आयी और यह 52.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख