शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग-सेंग (Hang Seng) 95.63 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है।

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों से एशियाई बाजार पर दबाव बढ़ा है। सभी सूचकांक लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.34 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 30.01 अंक या 0.18% की कमजोरी के साथ 16,869.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर हांग कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) में 95.63 अंक या 0.40% गिर कर 23,856.87 पर पहुँच गया है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 13.24 या 0.46% फिसल कर 2,871.93 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सूचकांक कॉस्पी (Kospi) में 6.39 या 0.31% नीचे चल रहा है। वहीं ताइवान के सूचकांक में ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 23.75 अंक या 0.25% की गिरावट दिखा रहा है। चीन का बाजार पूरे सप्ताह के लिए बंद है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!