शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी (Nifty) 8700 के नीचे

शुक्रवार को एक बार फिर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला ।  बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 28,155.68 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 27,964.91 तक फिसला। अंत में सेंसेक्स 45.07 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 28,061.14 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सत्र के मध्य 8,723.70 अंक तक ऊपर गया जबकि दिन का निचला स्तर 8,663.80 का रहा। कारोबार समाप्त होने पर निफ्टी 11.95 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 8,697 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में संचार, ऑयल ऐंड गैंस, कंज्यूमर ड्यूरेब्लस, बैंकिंग, फार्मा और फाइनेंस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि मेटल, ऑटो और औद्योगिक शेयर बढ़ कर बंद हुए। इंडिया विक्स सूचकांक 2.35% फिसला और 14.4850 पर बंद हुआ।। इस हफ्ते में निफ्टी 1% उछला है, जबकि सेंसेक्स 0.7% चढ़ा । बैंक निफ्टी में 0.6% की तेजी आयी।
छोटे-मंझोले शेयरों में भी आज सुस्त कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिड कैप 0.01% ऊपर और बीएसई स्मॉल कैप 0.02% नीचे बंद हुआ। निफ्टी मिड 100 0.10% की कमजोरी दिखी और निफ्टी स्मॉल 100 0.26% की बढ़त आयी।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज टाटा स्टील 4.39%, टाटा मोटर्स में 2.62%, बजाज ऑटो में 2.10%, ल्युपिन में 0.95%, अदाणी पोर्ट्स में 0.91% और एसबीआई में 0.55% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स 1.86%, सिप्ला 1.63%, इन्फोसिस 1.36%, एचडीएफसी 1.28%, भारती एयरटेल 1.01% और डॉ.रेड्डीज 0.76% गिर बंद हुए। निफ्टी के 51 शेयरों में से 31 शेयर लाल निशान और 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!