शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट, डॉव जोंस 28.01 अंक गिरा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

पाउंड में आयी कमजोरी से वित्तीय बाजारों के लिए अवांछित अस्थिरता बनी जबकि उम्मीद से कमजोर नौकरी रिपोर्ट फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में वृद्धि को रोकने के लिए भी काफी नहीं है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28.01 अंक (0.15%) की गिरावट के साथ 18,240.49 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 14.44 अंक (0.27%) की कमजोरी दिखी और यह 5,292.41 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 7.03 अंक (0.33%) गिर कर 2,153.74 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 660 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 710 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.26% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.81 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 1.12% की गिरावट दिखी और यह 51.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!