शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों ने की हफ्ते की कमजोर शुरुआत

एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार को कमजोर शुरुआत हुई है और इनमें से अधिकांश बाजार लाल निशान में हैं, हालाँकि चीन में तेजी दिख रही है।

चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) लगभग 1.25% ऊपर चल रहा है। चीन (China) के बाजार में गोल्डेन वीक की छुट्टी के बाद आज कामकाज की शुरुआत हो रही है, जबकि हांग कांग, जापान और ताइवान के बाजारों में आज छुट्टी है।
जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) लाल निशान के साथ लगभग सपाट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) लगभग 0.3% नीचे है। द. कोरिया का कॉस्पी कंपोजिट (KOSPI Composite) 0.1% की हल्की गिरावट पर है। क्वालालंपुर का केएलएसई (KLSE Composite) 0.15% ऊपर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!