शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 88 अंक चढ़ा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त के साथ बंद हुआ।

हिलेरी क्लिंटन के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में बढ़त और तेल की कीमतों में भारी उछाल से बाजार में मजबूती आयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 88.55 अंक (0.49%) की उछाल के साथ 18,329.04 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 36.27 अंक (0.69%) की तेजी दिखी और यह 5,328.67 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 9.92 अंक (0.46%) की मामूली बढ़त के साथ 2,163.66 पर बंद हुआ। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्ताबुल में कहा कैप तेल उत्पादन के प्रस्तावित समझौते से जुड़ने के लिए तैयार है जिसके बाद कच्चे तेल के भाव में बढ़त देखने को मिली। सोमवार को कच्चे तेल के भाव में 3% की तेजी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 51.35 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 2.28% की मजबूती दिखी और यह 53.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!