शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.09% ऊपर

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दिसंबर में दरों में वृद्धि का संकेत दिया है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 15.54 अंक (0.09%) की मामूली बढ़त के साथ 18,144.20 पर बंद हुआ। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 7.77 अंक (0.15%) गिर कर 5,239.02 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 2.45अंक (0.46%) की मामूली मजबूती के साथ 2,139.18 पर बंद हुआ। कल के कारोबार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 1.22% गिर कर 50.18 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 1.16% की कमजोरी दिखी और यह 51.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!