शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 248 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) 8700 के नीचे

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार 28,082.34 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 39.72 अंक गिर कर 28,042.62 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.15 बजे सेंसेक्स 248.81 अंक या 0.89% की भारी गिरावट के साथ 27,833.53 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 74 अंक या 0.85% फिसल कर 8700 के नीचे आ गया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि का संकेत दिया है जिसका असर वैश्विक बाजारों के साथ आज घरेलू बाजार पर दिख रहा है। इंडिया विक्स सूचकांक 4.25% ऊपर चल रहा है। एनएसई में 39 शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ जबकि 9 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे है। आईटी सेक्टर में थोड़ी खरीदारी देखऩे को मिल रही है वहीं रियल्टी, बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटो और संचार सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 30 पैसे की गिरावट के साथ खुला।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी आज बिकवाली का दबाव है। बीएसई मिडकैप में 0.68% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.77% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 इस समय 0.74% और निफ्टी स्मॉल 100 1.14% की गिरावट दिखा रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी में 2.30%. इन्फोसिस में 2.13%. सिप्ला में 1.52%, गेल में 0.39% और एशियन पेंट्स में 0.29% की बढ़त है। गिरने वाले शेयरों पर नज़र डाले तो आईसीआईसीआई बैंक में 2.34%, एचडीएफसी में 2.19%, अदाणी पोर्ट्स में 1.95%, टाटा मोटर्स में 1.92%, सन फार्मा में 1.63% और टीसीएस में 1.60% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में 42 शेयर लाल निशान पर है जबकि सिर्फ 9 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!