शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) में 0.11% की मामूली बढ़त

कल भारी गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

खुदरा महँगाई दर 13 महीनों के निचले स्तर पर 4.31% पर आ गया है। जिससे बाजार को सहारा मिला। आज के कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 27,763.54 तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 27,548.18 तक फिसला। अंत में सेंसेक्स 30.49 अंक या 0.11% की मामूली बढ़त के साथ 27,673.60 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 10.05 अंक या 0.12% की हल्की मजबूती के साथ 8,583.40 पर बंद हुआ। इसका दिन का उच्च स्तर 8,604.45 का रहा। दिन का निचला स्तर 8,549.80 का रहा। इस हफ्ते निफ्टी में 1.3% और सेंसेक्स में भी 1.3% की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी 2% तक टूटा है। आज के कारोबार में संचार, आईटी, टेक्नोलॉजीज और कंज्यूमर ड्यूरेब्लस के शेयर पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। दूसरी ओर ऑयल ऐंड गैस, कैपटिल गुड्स, ऊर्जा, औद्यौगिक, रियल्टी और बैंकिंग शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इंडिया विक्स सूचकांक 3.48% नीचे बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार मिला-जुला बंद हुआ। वहीं यूरोपीय बाजार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पेसे की मजबूती दिखा रहा है।

हालाँकि आज छोटे-मंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिड कैप 0.81% और बीएसई स्मॉल कैप 0.83% ऊपर बंद हुआ। निफ्टी मिड 100 में 0.73% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.43% की बढ़त दिखी।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो गेल में 4.05%, एलटी में 2.51%, टाटा मोटर्स में 2.05%, रिलायंस में 1.94%, पावर ग्रिड में 1.69% और ओएनजीसी में 1.65% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो इन्फोसिस में 2.34%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.32%, एचडीएफसी में 1.44%, ल्युपिन में 1.06%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.88% और कोल इंडिया में 0.86% की गिरावट रही। निफ्टी के 51 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान और 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!