शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 39.44 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन अमेरिकी बाजार हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ।

कल बाजार ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी, मगर अर्थव्यवस्था पर फेडरल रिजर्व प्रमुख जेनेट येलेन की टिप्पणी से निवेशकों में अफरा-तफरी दिखी, जिससे बाजार ने कारोबार के आखरी हिस्से में अपनी चमक खो दी। कल समाप्त हुए सप्ताह में डॉव जोंस 0.6%, एसऐंडपी 1% और नैस्डैक 1.5% कमजोर हुआ।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 39.44 अंक (0.22%) की बढ़त के साथ 18,138.38 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.83 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त के साथ 5,214.16 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 0.43 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त के साथ 2,132.98 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 600 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 660 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
शुक्रवार को कच्चे तेल के भाव में 0.18% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.35 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.15% की कमजोरी दिखी और यह 51.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!