शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती, डॉव जोंस 75 अंक ऊपर

युनाइटेड हेल्थ और नेटफ्लिक्स से मिली मजबूत आय रिपोर्ट का कल अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।

एसऐंडपी की 81% कंपनियों की आय औसत विश्लेषकों के अनुमान में सबसे ऊपर रही। इस रिपोर्ट से मंगलवार का दिन एसऐंडपी 500 के लिए इस महीने में सबसे बेहतर रहा।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 75.54 अंक (0.42%) की बढ़त के साथ 18,161.94 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 44.02 अंक (0.85%) की बढ़त के साथ 5,243.84 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 13.1 अंक (0.62%) की मामूली बढ़त के साथ 2,139.60 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 560 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 652 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
शुक्रवार को कच्चे तेल के भाव में 0.70% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.29 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.31% की मजबूती आयी और यह 51.68 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!